प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की,सदैव अटल संबोधित किया

Date:


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके असाधारण नेतृत्व और सुशासन के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 16 AUG 2026 9:02AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अटल जी का सुशासन और जनकल्याण पर केन्द्रित दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

“अटल जी “सदैव अटल”को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदृष्टि वाले एक असाधारण राजनेता, उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर केन्द्रित उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...