मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना’

Date:

रायपुर, 16 अगस्त 2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पूज्य पिता श्री व्यास नारायण शर्मा के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री व्यास नारायण शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे डॉ. वर्णिका शर्मा एवं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि श्री व्यास नारायण शर्मा का आज 16 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे श्रीमती निरंजना शर्मा के पति एवं श्री शुभांक शर्मा के पिता थे।
उनकी अंतिम यात्रा 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे निज निवास, क्लब पारा, बालेसर रोड, महासमुंद से महासमुंद मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...