
स्वतंत्रता दिवस की पावन संध्या पर माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी द्वारा लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित विशिष्ट सेवा सम्मानित आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, SSP श्री शशिमोहन सिंह,पुलिस पदाधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।

राष्ट्रप्रेम और गौरव से ओतप्रोत इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, मंत्रिमंडल के साथीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संदेश दिया गया “स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व हम सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है”।

