देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

Date:

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2026 6:48PM by PIB Delhi

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित की गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव (बीएम-I) श्रीमती पौसुमी बासु ने किया। वहीं, नेपाल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आनंद कफ्ले ने किया।

दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की तथा इन क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चर्चा के दौरान सीमा पार से होने वाले अपराधों और आपराधिक गतिविधियों से निपटने, सीमा पर बुनियादी ढांचे—विशेष रूप से एकीकृत जांच चौकियों (आईसीपी), सड़कों और रेलवे नेटवर्क—को मजबूत करने व उनके प्रभावी उपयोग, तथा अतिक्रमण हटाने और सीमा स्तंभों (बाउंड्री पिलर) के रखरखाव पर विचार-विमर्श किया गया।

दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत समन्वय और क्षमता विकास को मजबूत करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इन क्षेत्रों में निरंतर सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि अगली बैठक परस्पर सुविधाजनक तिथि पर नेपाल में आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...