मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की

Date:

राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं
बालोद, 25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 05 हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के फलस्वरूप उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उन्हें मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि से उनके जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव की भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय से आत्मयी बातचीत कर बालोद जिले के सभी हितग्राही महिलाएं बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थीं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय बहुत ही सहज एवं आत्मीय ढंग से जिले के 05 महिला हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के माध्यम से जीवन में हो रहे बदलाव के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डीलोहारा निवासी श्रीमती जुही सोनी ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से लोन लेकर ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह से 06 से 07 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना उनके जीवन स्तर में सुधार एवं बदलाव के लिए बहुत ही कारगर एवं उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह ग्राम हरदी निवासी श्रीमती भूमिका साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से संवाद करते हुए बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि से सीमेंट का गमला एवं तुलसी चैरा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग सोशल मीडिया के कार्य में भी लगा रही है। भूमिका साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा बताते हुए इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कोरगुड़ा निवासी श्रीमती सरोज देवांगन ने इस योजना की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली प्रतिमाह मिलने वाली राशि से आटा चक्की का कार्य प्रारंभ किया है। जिससे उन्हें प्रतिमाह 03 से 04 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। इसी तरह इस योजना की सराहना ग्राम तुड़मुड़ा निवासी श्रीमती बसंती बाई ने भी राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस योजना से मिल रहे राशि के लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस योजना से मिल रहे राशि से छोटा व्यापार प्रारंभ किया है। वे आसपास के बाजार में जाकर चना, फल्ली आदि खाद्य सामग्रियों की बिक्री कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें प्रतिमाह 05 से 06 हजार रूपये तक की आमदनी हो जाती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस योजना से मिल रहे राशि के फलस्वरूप हितग्राहियों के जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव को महतारी वंदन योजना की वास्तविक सार्थकता बताते हुए इसकी सराहना की है। श्री साय ने महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस योजना से प्रतिमाह मिलने वाले राशि का सदुपयोग करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...