प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर बधाई दी,दिया मानवता ,भाईचारे और समृद्धि का संदेश

Date:

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2026 10:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी को बधाई दी है।

श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह अवसर एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा हर तरफ खुशियां फैलाएगा। उन्होंने कामना की कि दया और समाजसेवा की भावना सभी का मार्ग दर्शन करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:

“ईद मुबारक!

मिलाद-उन-नबी पर बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अवसर एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा हर तरफ खुशियां फैलाएगा। मेरी कामना है कि दया और समाजसेवा की भावना हम सभी का मार्ग दर्शन करेगी।”

साथ ही प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई देते हुए कहा ओणम एक जीवंत त्योहार है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार समाज में खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...