लोक सभा अध्यक्ष ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री पी.ए. संगमा को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Date:

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 8:40PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री पी.ए. संगमा की जयंती के अवसर  पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री संगमा को पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह; राज्य सभा के महासचिव, श्री पी.सी. मोदी ; तथा लोक सभा और राज्य सभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी श्री संगमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री संगमा मेघालय के एक सुविख्यात सांसद, प्रशासक और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया । 1977 में संसद में प्रवेश करने के बाद उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में केन्द्रीय मंत्री और मेघालय के मुख्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1996 में उन्हें सर्वसम्मति से 11वीं लोक सभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना

गया और वह विपक्ष के पहले ऐसे सदस्य बने जिन्होंने इस कार्यभार को संभाला।  अध्यक्ष के रूप में, संसदीय नियमों के ज्ञान, सदन की गरिमा एवं सुचारू संचालन के प्रति प्रतिबद्धता, और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता था। उन्होंने विधानमंडलों में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने और अंतर-संसदीय संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री संगमा नौ बार लोक सभा के सदस्य रहे और  पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेष रूप से जनजातीय और वंचित समुदायों के उत्थान से गहराई से जुड़े रहे । श्रमिक वर्ग तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण में उनके योगदान के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई। श्री संगमा का निधन 4 मार्च 2016 को नई दिल्ली में हुआ।

श्री संगमा का चित्र श्री विजेंद्र शर्मा द्वारा तैयार किया गया । इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में लगाया गया है और इसका अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी 2014 को किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उपराष्ट्रपति आज 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 3:46PM by PIB Delhi उपराष्ट्रपति...

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

रायपुर, 01 सितम्बर 2026 वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता,...