
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ,cgn news के चीफ श्री बिरेंदर सिंह ने गत दिवस कुछ खालिस्तानियों द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने पर तीव्र निंदा की है।उन्होंने दुष्कृत्य करने वालों को आईना दिखाते हुए कहा पावन सिख गुरुओं का ज्यादातर कार्यक्षेत्र वर्तमान पाकिस्तान रहा है,और सनातन परंपरा में निरंकार भगवान के गुणगान में सिख गुरुओं ने शिवा,गोपाल,राम,कृष्ण महिमा,दसों अवतार की महिमा गाई है,गुरुओं के नाम भी हिन्दू देवी देवताओं पर रखे गए हैं गुरुओं ने इस राष्ट्र और राष्ट्रवासियों के मान,सम्मान को बचाने कई बेमिसाल त्याग किए,जिसका सम्मान देश का जन जन करता है।सिखों को देशभक्ति और सेवा के कारण हीरो का दर्ज़ा प्राप्त है,ऐसे में जबरन डिस्टर्बेंस करने वाले आंदोलन या हमारे राष्ट्र के प्रतीक ध्वज को अपमानित करना अफसोस की बात है।इससे अच्छा संदेश नहीं जाता।बेशक आपको फंड करने वाले या सपोर्ट करने वालों को आप खुश करते हो परंतु इससे हमारे गुरुओं के ध्याय को चोट पहुंचती है,साथ की हम सब की आस्था को भी गहरा आघात पहुंचता है।यदि विदेशी धरती से मांग करनी ही है तो पाकिस्तान में गुरु स्थलों और गुरुओं के कार्य क्षेत्रों को वापस लेने की मांग करें, यहां हिन्दुस्तान में तो सभी गुरुस्थलों पर सिख भाई ही सम्समान रह रहे हैं और शासन के साथ सेवा भी दे रहें हैं तो क्यों ऐसे पुनीत राष्ट्र का अपमान बार बार किया जाता है।श्री सिंह ने ऐसे कृत्यों की माफी मांगने और तौबा करने की प्रार्थना की है।

