केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

Date:


गृह मंत्री ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर नई दिल्ली के बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का दर्शन-पूजन किया और सभी देशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना की

पूरा देश ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है

धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2026 8:54PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री ने इस अवसर पर नई दिल्ली के बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन-पूजन कर समस्त देशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना की।

003.jpg.jpeg

गृह मंत्री ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्ण।”

CR3_0105.JPG.jpeg
HWP_0305.JPG.jpeg

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, “जय श्री कृष्ण! पूरा देश ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज इस शुभ अवसर पर नई दिल्ली के बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन-पूजन कर समस्त देशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना की।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related