
कांग्रेस नेता राहुल गांधी वर्तमान नीट पेपर लीक जैसे विषयों पर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं।श्री गांधी ने छात्रों के लिए मंच# छात्रों की गूंज,अभियान का प्रचार देश भर में कर रहे हैं।श्री गांधी ने आज इस विषय को फिर उठाते हुए मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए छात्रों से पूछा “क्या देश की शिक्षा व्यवस्था ने आपको वो भविष्य दिया, जिसका वादा किया था?”

बिल्कुल नहीं – ये देश भर के करोड़ों छात्रों का जवाब है। पेपर लीक, बेरोज़गारी, महंगी शिक्षा और अवसरों की कमी जैसी समस्याओं ने उनके सपनों पर लगाम लगा रखी है।श्री राहुल गांधी ने छात्रों से कहा—आपका रास्ता किसने और कैसे रोका है? इस लिंक पर जाकर मुझे बताएं:
https://rahulgandhi.in/awaazbharatki/chattronkigoonj
मैं सुन रहा हूं
#ChhatronKiGoonj

