ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

Date:

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 4:35PM by PIB Delhi

ईरान इस्लामी गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने आज, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

भारत की अपनी पहली यात्रा पर राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ईरान से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने ईरान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों पर चर्चा की, जिनमें दोनों देश के बीच घनिष्‍ठ सांस्‍कृतिक संबंध और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं। राष्ट्रपति ने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और संघर्षों का समाधान संवाद तथा कूटनीति के माध्यम से किए जाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 7:45PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री...