
दुर्ग जिले के थाना मोहन नगर क्षेत्र में अप्रैल 2025 में हुई 06 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में माननीय न्यायालय ने अत्यंत कड़ा फैसला सुनाया है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो), दुर्ग ने इस जघन्य अपराध में 24 वर्षीय आरोपी सोमेश यादव को दोषी करार देते हुए फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है।
📌 छत्तीसगढ़ पुलिस अपने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक निरंतर प्रक्रिया है। ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस द्वारा कठोरतम कानूनी प्रक्रियाओं के तहत त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, ताकि अपराधियों को उनके किए की कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और समाज में न्याय व सुरक्षा का मजबूत संदेश स्थापित हो सके।

