
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) महामंडलेश्वर महन्त डॉ रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ ग्राम चन्दखुरी(रायपुर) में पंडवानी गायिका श्रीमती प्रभा यादव जी के यहां आयोजित कौशल्या माता की महा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

भक्तों द्वारा महाराज जी का स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया तत्पश्चात माता कौशल्या की आरती की गई। बाल राघवेंद्र सरकार संग माता कौशल्या की आरती में भक्ति रस से महाराज जी आनंद विभोर हुए।

इस अवसर पर लोक कलाकार राकेश तिवारी, पुरुषोत्तम चंद्राकर, मीडिया प्रभारी श्री निर्मल वैष्णव सहित कीर्तन मंडली के सदस्य गण व ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।

