
प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 11:31AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर देशभर के लोगों से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि कुछ भाव ऐसे होते हैं, जो बहुत खास होते हैं और हृदय को गहराई से छू जाते हैं। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दिया’ को स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति बताया, जिसने उन्हें गहराई से छू लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आशीर्वाद भारत के लोगों की और भी अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
कुछ भाव हमेशा बहुत खास होते हैं!
#AshirwadKaDiya स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति है, जिसने मुझे गहराई से छुआ है।
हर आशीर्वाद अपने प्रिय भारत की और भी अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।

