छत्तीसगढ़ी लोककला ‘नाचा’ के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

Date:

छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति को समृद्ध करने में मंदराजी का योगदान अविस्मरणीय- मंत्री श्री चौधरी
रायपुर, 24 सितम्बर 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी लोककला ‘नाचा’ के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दाऊ मंदराजी ने छत्तीसगढ़ की लोककला ‘नाचा’ को समृद्ध करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी कला साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को सशक्त अभिव्यक्ति दी।
श्री चौधरी ने कहा कि दाऊ मंदराजी का संपूर्ण जीवन लोककला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढि़यों को अपनी लोककला एवं संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी और लोकसंस्कृति में उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...