मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

Date:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मान

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मान
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर को सेक्टर किरोड़ीमल के आंगनबाड़ी केंद्र चिरईपानी में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा के पौधे रोपकर की गई। इस दौरान मुनगा के पोषण महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को अपने घरों में भी मुनगा के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आंगन मिलन सेवा के दौरान पौष्टिक थाली के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आहार में विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। बच्चों एवं महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए कहानी प्रतियोगिता एवं बाल गीत का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सेवा योगदान को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नारियल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में  बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पोषण शपथ लेकर बच्चों और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को समुदाय से जोड़ने की पहल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...