
छत्तीसगढ़ पुलिस की तत्कालीन सेवा 112 ने एक बार फिर सार्थक और सराहनीय प्रयास करते हुए थाना मगरलोड क्षेत्र के सरायीबदर और महुआजोरी नाले के बीच बाढ़ में फंसी बस से 35-40 यात्रियों को रेस्क्यू किया।यात्रियों ने डायल 112 पर मदद मांगी थी, सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच रस्सियों व सुरक्षा उपकरणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आमजनों से अपील की है लगातार भारी बारिश को देखते हुए उफनते नदी-नालों और रपटों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

