
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद श्री भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से स्वतंत्रता आंदोलन को नई धार प्रदान की। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की उनकी भावना आज भी भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया शहीद भगत सिंह ने फांसी से पहले अंग्रेजों को पत्र लिखकर अपने और अपने साथियों सहित युद्ध बंदियों जैसा व्यवहार किए जाने की मांग की थी और उस नाते गोली से मरने की दरख्वास्त की थी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:
“शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी।
राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।”

