पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

Date:

हर महीने करीब एक हजार रुपए की बचत, और बिजली बिल शून्य
रायपुर, 28 सितंबर 2026
सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला निवासी श्री तुषार पांडे ने अपने घर की छत को ऊर्जा और बचत का माध्यम बना लिया है। कभी उनके परिवार को हर महीने करीब एक हजार रुपए बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
        तुषार पांडे ने योजना की जानकारी मिलने पर बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ली। योजना को उपयोगी पाकर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया।
      सौर ऊर्जा अपनाने का असर उनके परिवार के मासिक खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां लगभग एक हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, वहीं अब बिजली बिल शून्य आने से परिवार को हर महीने अच्छी बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग परिवार अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए कर पा रहा है।
      श्री तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने का अवसर भी मिला है। उनका कहना है कि सूर्य की ऊर्जा का सही उपयोग परिवार की बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।
      उन्होंने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। श्री पांडे ने स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...