राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज को याद किया गया, वर्तमान मठाधीश राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज ने किया पितृ तर्पण,पूजन सहित भोग,भंडारा और दान कार्यक्रम

Date:

आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी तद्नुसार दिनांक 1 अक्टूबर,दिन गुरुवार को श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज को पितर पक्ष में याद किया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन बेला में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने खारुन नदी महादेव घाट रायपुर में तर्पण करने के पश्चात मठ मंदिर पहुंचकर होम,हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया, दोपहर में उन्हें श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज की समाधि स्थल के पास श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विशेष भोग भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।

जिसमें संत महात्माओं, श्रद्धालु भक्तों की काफी संख्या में उपस्थित थी, उन्हें दक्षिणा सहित विदाई दी गई ।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विजय पाली, रामकृष्ण पाली, राजेश अग्रवाल, विनोद मंगल अग्रवाल, राम छवि दास जी, तथा सुरेश शर्मा, गोलू शर्मा, निर्मल दास वैष्णव, डॉक्टर ममता साहू के नाम उल्लेखनीय हैं‌। इनके अतिरिक्त रामप्रिय दास जी, राममनोहर दास जी, रामअवतार दास जी, राम शिरोमणि दास जी, हर्ष दुबे, राजीव लोचन त्रिपाठी, जय शुक्ला, रतन साहू, कौशल प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...