राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित

Date:

    राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव श्रीमती अंजू त्रिमाठी ने नगर की स्वच्छता के लिए सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई। 
    शिविर में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से जीरोवेस्ट इवेंट पर आधारित भोजन व्यवस्था रखा गया। जिसमे प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए परंपरागत पत्तल का उपयोग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा, पार्षद श्री कोमल साहू,  श्रीमती पद्मनी ठाकुर, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती लक्ष्मी नारायण सेन, एल्डरमेन श्री दयानन्द सेन, समाजसेवी श्री मनोज हेमनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव...