
कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।

कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है – जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है।

संकल्प है कि नफ़रत, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।

जय हिंद। जय कांग्रेस।

