उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिन के दौरे पर पुद्दुचेरी, केरल और तमिलनाडु जायेंगे

Date:

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के दौरे पर पुद्दुचेरी, केरल और तमिलनाडु जायेंगे। पुद्दुचेरी में श्री राधाकृष्णन एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे, महाकवि भरथियार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक आवास परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वे मुख्य अतिथि के रूप में पांडिचेरी विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।  उपराष्ट्रपति कल ही केरल में आयोजित होने वाले त्रिवेंद्रम महोत्सव 2025 में भी भाग लेंगे।

यात्रा के दूसरे दिन श्री राधाकृष्णन केरल के वर्कला में 93वीं शिवगिरि तीर्थयात्रा में शामिल होंगे। वे तिरुवनंतपुरम में मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसी दिन, उपराष्ट्रपति तमिलनाडु के रामेश्वरम में चौथे काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...