जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 20 एवं 21 फरवरी को

Date:

अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन 31 जनवरी तक
रायपुर, 18 जनवरी 2026
जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आगामी फरवरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता फरवरी माह के 20 और 21 फरवरी को नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी 31 जनवरी तक पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अनुसूचित जनजाति विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रमा उइके, मो. 93016-55487 और सुश्री पार्वती जगत, सहायक संचालक मो, 7805982502 पर संपर्क कर सकते हैं। 
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम क्रम में पंजीकृत 150 चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 18-30 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभागियों के लिए भोजन, आवास एवं यात्रा भत्ता की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 
प्रतिभागियों द्वारा कैनवास पर बनाई गई चित्रकला का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के लिए 20,000, द्वितीय पुरस्कार के लिए 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा संत्वाना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।साथ ही दोनों आयु वर्ग में आयोजित 10-10 प्रतिभागियों को 2 हजार रूपए की मान से संत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...