राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

Date:

रायपुर, 26 जनवरी 2026

राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वीरता आदम्य साहस और बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया। 

     सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री सुनील शर्मा, निरीक्षक श्री संदीप कुमार माडिले जिला बीजापुर, आरक्षक श्री मड़कम पाण्डू जिला सुकमा, आरक्षक श्री मड़कम हड़मा जिला सुकमा को वीरता पद से सम्मानित किया। इसी प्रकार आरक्षक श्री मड़कम देवा जिला सुकमा, आरक्षक श्री वारसे हुंगा जिला सुकमा, डी.एस.एफ. आरक्षक श्री रोशन गुप्ता जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामूराम नाग जिला सुकमा, आरक्षक शहीद कुंजाम जोगा जिला सुकमा, आरक्षक शहीद वंजाम भीमा जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक श्री सूरज कुमार मरकाम जिला दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक श्री माड़वी सन्नू जिला दंतेवाड़ा, कंपनी कमाण्डर श्री करोड़ सिंह 17वीं वाहिनी छस बल, जिला कबीरधाम, आरक्षक श्री पुरूषोत्तम देवांगन जिला दंतेवाड़ा को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जिला रायपुर को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक दिया गया। 

    सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से पुलिस महानिरीक्षक श्री ध्रुव गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर जिला सूरजपुर, सेनानी श्रीमती श्वेता राजमणी 19वीं पोखरण वाहिनी छस बल जिला जगदलपुर को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे जिला कोरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री रोहित कुमार झा गुप्तवार्ता विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ/स्टेनो श्रीमती कौशिल्या भट्ट अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ श्री कमलेश कुमार मिश्रा विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्लाटून कमाण्डर श्री डाल सिंह नामदेव 13वीं वाहिनी छस बल जिला कोरबा, कंपनी कमाण्डर श्री दिलीप कुमार सिन्हा 15वीं वाहिनी छस बल जिला बीजापुर, सहायक प्लाटून कमाण्डर श्री सुशील कुमार बरूआ प्रथम वाहिनी छस बल, भिलाई को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। 


    राज्य वीरता पुरस्कार के लिए रायगढ़ जिले से आर्यन खेश, राकेश मिंज और धमतरी जिले से आशु देवांगन, मेहुल देवांगन तथा बालोद जिले से हेमाद्री चौधरी को सुझबुझ और बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...