उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

Date:

बस्तर में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस
रायपुर, 26 जनवरी 2026

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएँ दीं। समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित 14 टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड व सलामी दी गई। इसके उपरांत हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। बस्तर जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया।


उपमुख्यमंत्री श्री साव ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं झांकी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, महापौर श्री संजय पांडेय, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी., सीसीएफ श्री आलोक तिवारी एवं सुश्री स्टायलो मंडावी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...