

छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा )राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी महाराज राजनांदगांव के ग्राम बीजेपार,तहसील कुमरा में आयोजित श्री राम कथा में सम्मिलित हुए।महंत जी के साथ विधायक श्री भोला राम साहू जी भी उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल थे ।

राजेश्री महंत के मीडिया प्रभारी श्री निर्मल दास वैष्णव जी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिज्ञासा महिला समिति और समस्त ग्राम वासियों द्वारा उक्त कथा कार्यक्रम में राजेश्री महंत जी और क्षेत्रीय विधायक श्री भोला राम साहू का स्वागत पुष्प माला पहना कर किया गया,तत्पश्चात व्यास पीठ पर विराजित आचार्या कविता देवी मिश्रा जी का वंदन पश्चात राजेश्री महंत जी ने समस्त श्रोताओं को कथा का महत्व बताया ।उक्त कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक और गांव के साथ ही बड़ी संख्या में श्रोताओं में आस पास के गांव के ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।

