आवश्यक सेवा सरकारी स्थानों पर फ्री हो पार्किंग शुल्क,मानवसंसाधन समिति के नौशाद खान ने की मांग

Date:

रायपुर जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के मोहम्मद नौशाद खान ने जनहित में मांग करते हुए आवश्यक सरकारी स्थानों जैसे हस्पताल,पोस्ट ऑफिस जैसे स्थानों पर पार्किंग शुल्क लगाया जाना गलत है,उन्होंने कहा कोई व्यक्ति इलाज के रजिस्ट्रेशन हेतु 10रुपए का पर्ची कटवाता है और 2—3 घंटे के ओपीडी चेक अप हेतु गाड़ी का 10 रुपए पार्किंग हेतु वसूला जाना नीतिसंगत नहीं है।इस पद्धति पर रोक लगाया जाना आवश्यक है,बेशक 5 घंटे के ऊपर वाहन खड़ा करने पर शुल्क लगाया जाना ठीक हो सकता है,ताकि पार्किंग वसूली करने वालों की भी आय हो और पार्किंग व्यवस्था की सुचारू रूप से चले।नौशाद खान के इस मांग को जायज ठहराते हुए समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने इस संदर्भ में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र उनके संज्ञान में समस्या समाधान हेतु लिखा जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में जनहित में ऐसी व्यवस्था लागू हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...