शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही

Date:

शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही
1 लाख कच्ची ईंट के साथ 25 टन कोयला जब्त
बलरामपुर 03 मार्च 2026/ 
प्रशासन द्वारा जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 1 लाख अवैध कच्ची ईंटें व 25 टन कोयला जब्त की गई हैं।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में राजस्व, खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध कच्चा ईंट लगभग 1 लाख जब्त कर कार्यवाही की गई। जांच में पाया गया की मथुरा राम के निजी भूमि पर खनिज मिट्टी उत्खनन कर ईंट निर्माण किया जाना पाया गया। साथ ही ईंट को पकाने के लिए 25 टन कोयला का उपयोग करना भी पाया गया। बिना वैध दस्तावेज और सक्षम अनुमति के बिना उक्त कार्य किया जा रहा था। इस अवैध संचालन करने पर जब्त करने की कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...