स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के 1057 कर्मी वीरता/सेवा पदक से सम्मानित,छत्तीसगढ़ को 152 पदक

Date:

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2026 8:59AM by PIB Delhi

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसका विवरण इस प्रकार है:-

वीरता पदक

वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय साहस दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष कुल 301 वीरता पदक वितरित किए गए हैं, जिनमें से 272 पदक पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं और 29 पदक अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए हैं।

301 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 51 कर्मियों, उत्तर-पूर्व के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए दिए जा रहे हैं।

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिनका सेवा रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा हो। सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति समर्पण और सूझबूझ से की गई बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

कुल 92 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) प्रदान गए हैं। इनमें से 83 पदक पुलिस सेवा को, 4 अग्निशमन सेवा को, 3 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 2 सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को दिए गए हैं।

664 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किए गए हैं। इनमें से 606 एमएसएम पुलिस सेवा को, 28 अग्निशमन सेवा को, 18 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 12 सुधारात्मक सेवा को दिए गए हैं।

सेवावार प्रदान किए गए पदकों का विवरण

पदक का नामपुलिस सेवाअग्निशमन सेवानागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवासुधारात्मक सेवाकुल
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) (प्रदान किए गए कुल पदक: 92)8304030292
सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) (प्रदान किए गए कुल पदक: 664)606281812664

पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे संलग्न है:

क्रमांकविषयपुरस्कार विजेताओं की संख्याअनुलग्नक
1वीरता पदक (जीएम)301सूची-I
2विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)92सूची-II
3सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम)664सूची-III
4राज्यवार/बल के अनुसार पदक विजेताओं की सूचीसूची के अनुसारसूची-IV

सूची-I देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-II देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-III देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची-IV देखने के लिए यहां क्लिक करें

अधिक जानकारी www.mha.gov.in और https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...