भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया

Date:


अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2026 3:19PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अगस्त, 2026) अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया।

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा। इस अवधि के दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें शाम 5:00 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी। उद्यान रखरखाव के लिए प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।

आगंतुक नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित द्वार सं. 35 से उद्यान में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुकों को visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अग्रिम रूप से अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करने होंगे। किसी दिन विशेष के लिए स्लॉट की बुकिंग उसके पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर बुकिंग की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पेयजल स्टॉल, प्रथमोपचार पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम स्थापित किए जाएंगे। आगंतुकों के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इस बस पर ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर लगा होगा।

अमृत उद्यान पर पृष्ठभूमि विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...