
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।उन्होंने समरसता का संदेश देते हुए कहा सामाजिक सद्भाव विशाल यात्रा के प्रथम दिवस आज नारा में विभिन्न समाज के सम्माननीय नागरिकों के साथ समरसता भोज कर सभी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। यह भोज आपसी सद्भाव, एकता और समानता का संदेश जन–जन तक पहुंचाकर “मनखे-मनखे एक समान” के बाबा जी के संदेश को चरितार्थ किया।
यह यात्रा मानव समाज में समता, सौहार्द और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रही है। प्रथम दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा।



