
छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने धर्म गुरु बालक दास जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।


उन्होंने गंडई में आयोजित कार्यक्रम से अवसर पर कहा शूरवीर, महान प्रतापी, बलिदानी राजा, राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती के पावन अवसर पर गंडई में आयोजित भव्य जयंती समारोह में शामिल होकर गुरु बालकदास साहेब जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं उनके महान व्यक्तित्व, त्याग, शौर्य और समाजहित में किए गए अतुलनीय योगदान को वंदन किया।
राजागुरु गुरु बालकदास साहेब जी ने मानव समाज को सत्य, समानता, स्वाभिमान, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका संघर्ष एवं बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। गुरु बालकदास साहेब जी के विचारों को आत्मसात कर आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही हम सबका ध्येय है।
इस पावन अवसर पर गुरुधर्म का निर्वहन करते हुए उपस्थित मानव समाज का आत्मीय अभिवादन स्वीकार कर सभी को शुभाशीष प्रदान किया साथ ही समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। गुरु बालकदास साहेब जी का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव सत्य एवं मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।इस अवसर पर ग्रामीण जनों और समाज के गणमान्य जनो ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत वंदन किया और आशीर्वाद लिया।

