
वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू,सहयोगियों,और सपत्नीक जोरा मॉल में फिल्म हनुमान अंश देखी।



उन्होंने कहा सीता राम…
आज जोरा मॉल रायपुर में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, सहित विधायकगण एवं निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षों/उपाध्यक्षों के साथ फ़िल्म “हनुमान अंश” देखकर मन आध्यात्म की अनुभूति कर रहा है।
यह फ़िल्म पूज्य नीब करोली बाबा जी के जीवन, उनकी भक्ति और हनुमान जी के प्रति अगाध श्रद्धा पर आधारित है। फ़िल्म के कई दृश्यों में रोंगटे खड़े हो गए और वह एहसास देर तक मन में बना रहा। इस फ़िल्म में अभिनेताओं और निर्देशक समेत पूरी टीम ने जिस भावपूर्ण ढंग से नीब करोली बाबा के चरित्र को पर्दे पर दर्शाया गया वह हृदय में बस गया है, पूरी टीम को बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

