
आगामी त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग,और SSP श्री राजनेश सिंह के निर्देशानुसार पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के साथ बैठक रखी ।

बैठक में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर निम्नदर्शित प्रमुख निर्देश दिए गए :
- अनुमति: अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), बिलासपुर से अनुमति प्राप्त करें।
- यातायात: पंडाल सड़क पर न लगाएँ, यातायात बाधित न हो।
- विद्युत सुरक्षा: विद्युत आपूर्ति सुरक्षित तरीके से करें।
- वॉलेंटियर: आयोजन स्थल पर पर्याप्त वॉलेंटियर रखें।
- ध्वनि अनुशासन: धार्मिक गीत/भजन ही बजाएँ; फूहड़ गाने न बजाएँ और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- आपातकालीन पहुंच: अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करें।
- हथियार एवं नशे पर रोक: हथियारबंद एवं नशा करने वाले व्यक्तियों को प्रवेश न दें।
- विसर्जन: 24.09.2026 तक निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन करें।
- समन्वय: विसर्जन के दौरान सभी समितियाँ आपसी समन्वय बनाए रखें।
- CCTV: प्रत्येक गणेश पंडाल में CCTV कैमरे लगाएँ।

